
बिलासपुर // जिले के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में कोविड संक्रमण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके मेडिकल परामर्श, मेडिकल सहायता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मंशा से पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों हेतु एक पृथक से करोना हेल्प सेंटर रक्षित केंद्र के पुलिस अस्पताल में आरंभ कराया है।
इसका मुख्य उद्देश्य कोविड-19 संक्रमित पुलिसकर्मियों तथा उनके परिजनों का आवश्यक मेडिकल काउंसलिंग करना, आवश्यक मेडिकल सामग्री उपलब्ध कराना,संक्रमित पुलिसजन एवं परिजन बाबत आँकड़ो का संग्रहण करना, लगातार उनसे सम्पर्क स्थापित कर कुशलक्षेम पूछते हुए अवश्यकतानुसार वेलफ़ेयर का कार्य सम्बन्धित शाखा से समन्वय स्थापित कर उपलब्ध कराने के साथ ही साथ उनको ज़रूरत पड़ने पर फ़ोन या विडीओ कॉल से टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से काउन्सलिंग व मेडिकल परामर्श ,आवश्यक दिशा निर्देश उपलब्ध कराना भी है,यह हेल्थ सेंटर पूरे समय( 24*07) कार्यरत रहेगा तथा इस बाबत प्राथमिक अधो सामग्री जैसे प्रोफाइलेक्सिस व मेडिसिन किट (दवाइयां ) टेलीकम्युनिकेशन हेतु कनेक्टिविटी, एंबुलेंस, वीएचएफ वायरलेस सेट भी इसके कुशल संचालन हेतु उपलब्ध कराई गई है पुलिस कर्मी व उनके परिजनों से संबंधित समस्त जानकारीयों को डॉक्यूमेंटेशन का कार्य भी यह सेंटर करेगी ताकि आंकड़ों की स्पष्टता रहे ।
उक्त करोना हेल्प सेंटर में अब प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक के लिए कोरोना टेस्टिंग टीम को भी तैनात किया जा रहा है जो पुलिस द्वारा आपराधिक प्रकरणों में गिरफ्तार किये गये आरोपियों का कोरोना टेस्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने के पूर्व किया जायेगा इसके अलावा पुलिस कर्मियों की आपातकालीन कार्य ,व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए उनके व उनके परिजनों का भी टेस्ट इस दौरान किया जावेगा ।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
