भोपाल // इंडिया टुडे समूह के द्वारा होटल जहांनुमा में आयोजित बिजनेस टुडे लीडर्स अवार्ड के आरंभिक सत्र को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव एस.आर. मोहन्ती ने कहा है की प्रदेश अब प्रगति की राह पर है प्रदेश के पिछड़ा होने की सोच को छोड़ आगे बढ़ना होगा जो नही छोड़ पाएंगे उनसे भविष्य की संभावनाए छूट जाएंगी । उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले दस माह में हुआ निवेश राज्य शासन द्वारा व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं में किए गए सुधार, राज्य के प्राकृतिक और मानव संसाधन पर निवेशकों, उद्योगों और व्यवसायियों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कृषि उत्पादन, सड़क नेटवर्क, सिंचाई क्षमता और मानव संसाधन के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है।
मोहन्ती ने इस अवसर पर पर्यटन, खनन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश में विद्यमान संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश भू-संपदा नीति, मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 तथा उद्यमियों और र्स्टाटअप को प्रोत्साहन के देने लिए किये गये प्रावधानों की जानकारी भी दी।विज्ञापन
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
