बिलासपुर // पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. के अपराध क्रमांक 135/2020, धारा 376(2)एन भादवि.6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी अभय गेंदले पिता सतन गेंदले, निवासी ग्राम धौराभाठा थाना हिर्री के द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिनकी पतासाजी का हरसंभव प्रयास किया गया है किंतु फरार आरोपीगण का अब तक कोई पता नहीं चला है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा यह घोषणा की गई है कि इन फरार आरोपियों के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
इन नंबरों पर दे सकते है सूचना….
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-223330 व मोबाईल नंबर 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-222191 व मोबाईल नंबर 94791-93002, नगर पुलिस अधीक्षक, चकरभाठा के मोबाईल नंबर 99772-10786, पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-228504 व मोबाईल नंबर 94791-93099 तथा थाना प्रभारी हिर्री दूरभाष क्रमांक 07752-259388 व मोबाईल नंबर 94791-93042 पर संपर्क किया जा सकता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
