गरीबों के लिए बने अटल आवास आवंटन के फर्जीवाड़े की जांच में और कितने दिन लगाएगी जांच कमेटी..? ,,
बेघरबार गरीबों से हजारों रुपए वसूल कर जिस के हस्ताक्षर से फर्जी रसीदें जारी हुई है उसे कौन अभयदान दे रहा…? ,,
जांच को निष्पक्ष बनाने के लिए सबसे पहले अपने दस्तखत से गरीबों को फर्जी रसीदें जारी करने वाले की “बलि” जरूरी ,,
निगम में अंदरखाने चर्चा हो रही कि कम से कम 3 से 400 लोगों के साथ हजारों रुपए लेकर की गई है, आवास आवंटन की धोखाधड़ी ,,

बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // अरपापार सरकंडा क्षेत्र में गरीब गुरबा और बेघर बार लोगों के लिए बने अटल आवास समेत तमाम आवासों के आवंटन में फर्जीवाड़े की जांच कर रही 3 सदस्य कमेटी की रिपोर्ट पर पूरे शहर की नजर लगी हुई है। लोगों को यह उम्मीद तो है कि जिस तरह आवास आवंटन फर्जीवाड़ा उजागर होते ही नगर निगम महापौर रामचरण यादव एवं निगमायुक्त प्रभाकर पांडे के द्वारा आनन-फानन तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। उससे सब को यह भरोसा है कि यह जांच कमेटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी।
नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों से लेकर तमाम हमले में चल रही अंधाधुंध बेदखली की व्यस्तता सबको दिखाई दे रही है।लेकिन इसके बावजूद लोगों को आवास आवंटन में फर्जी रसीदों के जरिए सैकड़ों लोगों से हजारों हजार रुपए वसूल कर उदरस्थ करने वाले काकस को बेपर्दा करने में देर नहीं करनी चाहिए। जैसे-जैसे इसमें देर हो रही है शहर के लोगों को लीपापोती की आशंका हो रही है। यह साफ कहा जा रहा है कि फर्जी रसीदों के जरिए आवास आवंटन फर्जीवाड़ा करने वालों ने कम से कम 300 लोगों को लाखों रुपए का फटका लगाया है।
जाहिर है कि ऐसा धतकरम करने वालों के चेहरे से शराफत का नकाब जितनी जल्दी हो उतारा जाना चाहिए। और बिना देर किए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर इन के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला प्रारंभ करना चाहिए। और इसकी शुरुआत उन लोगों से की जानी चाहिए, जो फर्जी रसीदों में दस्तखत करने से लेकर पूरा माल गोलमाल करने और इसकी साजिश रचने में आकंठ डूबे हुए हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
