बाबरी विध्वंस मामले में 28 साल बाद सीबीआई अदालत का फैसला आज…
49 आरोपियों में से 17 आरोपियों की, हो चुकी है मौत…
आरोपियों में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, उमा भारती,साध्वी ऋतंभरा और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जैसे भाजपा तथा विहिप के बड़े नेता शामिल हैं…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर)// आज 30 सितंबर का दिन देश के इतिहास में एक नई इबारत लिखने जा रहा है।दरअसल इस दिन बाबरी विध्वंस मामले में सुनवाई कर रही अदालत आज अपना फैसला सुनाने वाली है। बाबरी विध्वंस मामले में सुनवाई कर रही सीबीआई की एक विशेष अदालत आज बुधवार तीस सितंबर को अपना फैसला सुनायेगी। सीबीआई के विशेष जज एस के यादव ने सभी आरोपियों को फैसले के दिन अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।मामले के 32 आरोपियों में पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, विनय कटियार और उमा भारती मुख्य रूप से शामिल हैं।अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष दोनों की बहस एक सितंबर को समाप्त हो गयी, उसके बाद विशेष जज ने फैसला लिखना आरंभ कर दिया था।
बाबरी विध्वंस मामले में अदालत का फैसला 28 साल बाद आ रहा है।सीबीआई ने इस मामले में 351 गवाह और 600 दस्तावेजी सबूत अदालत के समक्ष पेश किये ।बाबरी विध्वंस मामले में अदालत का फैसला 28 साल बाद आ रहा है । अयोध्या में बाबरी मस्जिद को कारसेवकों ने छह दिसंबर 1992 को ढहा दिया था। सीबीआई ने इस केस में दायर अपनी चार्जशीट में 49 लोगों को आरोपी बनाया था जिनमें से 17 आरोपियों की मौत हो चुकी है,आरोपियों में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार,उमा भारती, कल्याण सिंह जैसे बीजेपी के बड़े नेता शामिल हैं।आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी शामिल हैं।, दोनों नेता स्पेशल सीबीआई कोर्ट के समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुके हैं।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
