बिलासपुर // शहर में एक बार फिर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है । विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक कर्मचारी की मौके पर करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। मामला बिलासपुर के व्यस्तम मार्केट सदर बाजार इलाके का है। शहर में दो दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से कई इलाकों से शार्ट सर्किट की शिकायतें सामने आ रही थी। सदर बाजार इलाके में ऐसी ही हो रही शार्ट शर्किट की शिकायत व्यपारियों ने बिजली विभाग से की । शिकायत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्या के निवारण के लिए कर्मचारी को भेजा लेकिन बिना किसी सुरक्षा उपकरण के। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर्मचारी ने तार काटने से पहले विभाग से बिजली काटने की जानकारी फोन पर ली लेकिन बेसुध अधिकारियों ने बिजली की सप्लाई बंद नही होने की जानकारी कर्मचारी को नही दी । जानकारी के अभाव और अपने अधिकारियों की बातो पर विश्वास कर कर्मचारी जब लाइन काटने लगा तो उस लाइन की बिजली सप्लाई चालू थी और कर्मचारी करंट की चपेट में आकर बेहोश हो कर गिर गया, आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगो ने युवक को सिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

वही बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते गई युवक की मौत के बाद जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे है । पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब यह दर्दनाक घटना हुई उस समय कर्मचारी ने किसी भी प्रकार की सुरक्षा कवच नही पहना हुआ था और उस समय करंट भी चालू था । लेकिन युवक की मौत के बाद विजली विभाग मामले को दबाने में जुट गया है । और जांच के बाद कार्यवाही का झुनझुना बजा रहा है ।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक करीब 28 वर्ष का है जो कि रायपुर का रहने वाला रिंकू राजपूत है और ठेका पद्धति में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी के रूप में काम करता था । वही पूरे मामले में ठेकदार अभिनव तिवारी भी मीडिया का कैमेरा देखकर अस्पताल से रफ्फूचक्कर हो गए ।अब देखने वाली बात होगी कि लापरवाही के चलते युवक की हुई मौत के जिम्मेदारों पर विभाग के बड़े अधिकारी कब और क्या कार्यवाही करते है या एक बार मुआवजा के रूप में चंद रुपयो की मदद देकर मामले को खत्म कर देंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
