बिलासपुर // ग्लोबल प्रॉपर्टीज से प्लाट या मकान खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाइए। कहीं सपनों का आशियाना खरीदने के चक्कर में आप बर्बाद होने तो नहीं जा रहे हैं। ग्लोबल प्रॉपटीज द्वारा सकरी में बसाई जा रही एक अवैध कॉलोनी का भंडाफोड़ हुआ है, जहां जाने के लिए सरकारी जमीन पर कच्ची सड़क बनाकर लोगों को झांसे में रखकर लाखों रुपए में प्लाट और मकान बेचे जा रहे थे। इसका खुलासा होने पर सरकारी जमीन पर बनाई गई कच्ची सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है।

हाल ही में बिलासपुर नगर निगम का दायरा बढ़ा है। नगर निगम में तीन नगरीय निकाय तिफरा, सिरगिट्टी और सकरी के अलावा 15 ग्राम पंचायतों को शामिल कर लिया गया है। नगरीय निकायों और पंचायतों के बिलासपुर निगम में शामिल होते ही वहां की जमीन की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। लोग बिलासपुर शहर में सपनों का आशियाना बनाने के लिए हर कीमत चुकाने तैयार हैं। बिल्डर और मार्केटिंग एजेंसियां इसी का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे हैं। बता दें कि मंगला चौक स्थित ग्लोबल प्रॉपर्टीज द्वारा बिलासपुर निगम की चारों ओर नई कॉलोनियां बसाई जा रही हैं, जिसमें आसान किश्तों में प्लाट और मकान उपलब्ध होने का सब्जबाग दिखाया गया है। जानकारी यह भी मिली है कि ग्लोबल प्रॉपर्टीज अन्य बिल्डरों की जमीन को कमीशन पर बिक्री करता है। बताते हैं कि ग्लोबल प्रॉपर्टीज के कर्ताधर्ता जमीन के दस्तावेज की जांच किए बिना ही मोटी कमीशन पाने के चक्कर में लोगों को फांस लेता है और बड़े-बड़े दावे कर जमीन की बिक्री कर देता है। जमीन लेने के बाद लोगों को पता चलता है कि यह कॉलोनी अवैध है या फिर सड़क सरकारी जमीन पर बनी हुई है। इसका खुलासा हाल ही में हुआ है। ग्लोबल प्रॉपर्टीज द्वारा सकरी में बसाई जा रही एक अवैध कॉलोनी की कच्ची सड़क को इसलिए ब्लॉक कर दिया गया है, क्योंकि यह सड़क सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। सड़क ब्लॉक होने से अब कॉलोनी में जाने के लिए कहीं से कोई रास्ता नहीं है। उस कॉलोनी में प्लाट और मकान खरीदने वाले लोग अब अपने आपको ठगा सा महसूस करने लगे हैं और पैसे वापसी या फिर रास्ता खुलवाने के लिए ग्लोबल प्रॉपर्टीज के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं।

ऐसे देते है झांसा
ग्लोबल प्रॉपर्टीज द्वारा छपवाए गए पाम्पलेट पर नजर डाले तो सभी कॉलोनियों में सीसी रोड, पक्की नाली, ट्रांसफार्मर, वाटर सप्लाई पाइप लाइन और कवर्ड बाउंड्रीवाल का दावा किया गया है, लेकिन अधिकांश मौकों पर ये सब चीजें गायब रहती हैं।
जानिए… किस किस जगह बसाई जा रही है कालोनियां
ग्लोबल प्रॉपर्टीज के पाम्पलेट के अनुसार नेचरसिटी से लगा हुआ प्लाट व मकान, काली ढाबा के पीछे रायपुर रोड में पूर्ण विकसित प्लाट व मकान, आसमां सिटी मुंगेली रोड में मकान, वसंत विहार से लगा हुआ, राजकिशोर नगर में मकान, उसलापुर स्टेशन के पास प्लाट व मकान, सकरी में प्लाट व मकान, मोपका में प्लाट व मकान।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
