
बिलासपुर // बिलासपुर में नवरात्र समाप्ति के बाद मां दुर्गा जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और समिति के सदस्यों के बीच डीजे बन्द करवाने को लेकर कहासुनी हो गयी। जिसके बाद देखते ही देखते मामला तूल पकड़ते गया , पुलिस और समिति के सदस्य आपस मे उलझ गए, डीजे बंद करवाने से गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर भीड़ को तीतर बितर किया, लाठीचार्ज के बाद बड़ी संख्या में दुर्गा समिति के लोगो ने सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद गोल बाजार इलाके में कुछ देर के लिए तनाव के हालात बन गए। भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

पुलिस द्वारा डीजे साउंड बंद कराने को लेकर मंगलवार रात को कोतवाली थाना चौक में बवाल मच गया। दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों का कहना था कि प्रतिवर्ष डीजे, ढोल, बैंड बाजे के साथ ही धूमधाम से मूर्ति विसर्जन करते है। और पुलिस डीजे बंद कराने में अड़ी हुई है इसी बात को लेकर पुलिस और समिति के सदस्यों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ गया, देखते ही देखते कुछ लोग पुलिस के ऊपर पथराव करने लगे। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी कुछ देर बाद लाठी चार्ज करके भीड़ को भगा कर माहौल को शांत करने की कोशिश करने में लगी रही, पर कोतवाली के पास माहौल काफी गर्म हो गया। पुलिस के लाठी भांजते ही भीड़ छंटने लगी। इस घटना की सारे शहर में चर्चा हो रही है। पुलिस विभाग माहौल को शान्त करने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
