बिलासपुर // बिलासपुर जिले में वर्तमान में कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। बिलासपुर शहर में घर-घर सर्वेक्षण का एक विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें 68 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की गई है।
कोरोना का एकमात्र पॉजिटिव केस करीब एक माह पूर्व बिलासपुर में पाया गया था। इस मरीज की रिपोर्ट उपचार के बाद निगेटिव आई और वह अस्पताल से डिस्चार्ज की जा चुकी है और पूर्णतः स्वस्थ है। इसके अलावा 383 सैम्पल के रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो चुके हैं और सभी निगेटिव पाये गये हैं।
बिलासपुर शहर में कोरोना संक्रमण की किसी भी आशंका से सतर्कता रखने के उद्देश्य से घर-घर हेल्थ सर्वे का व्यापक अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत अभी तक शहर के विभिन्न वार्डों में 15 हजार 163 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया है। इस सर्वेक्षण में 68 हजार 188 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के दौरान सामान्य खांसी के मरीज मिले, जिनका आवश्यक उपचार किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि जिले में कोरोना प्रबंधन के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक तथा सहायक दवाएं पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। जिले में बाहर से आये व्यक्तियों को उनके घरों पर आइसोलेशन पर रखा गया है। जिले के नगरीय निकायों में बाहर से आये व्यक्तियों में से 857 लोगों ने 28 दिन से अधिक समय का होम क्वारांटाइन पूरा कर लिया है। अभी होम आइसोलेशन में 1440 व्यक्ति रखे गये हैं और ये सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
