बिलासपुर में बनेगा डॉ. बी आर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन… बिलासपुर विधायक की मांग पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने दी 3 करोड रुपए की स्वीकृति… भव्य और सर्वसुविधायुक्त बनेगा भवन…
बिलासपुर, जनवरी, 12/ 2022
बिलासपुर में भव्य और सर्वसुविधायुक्त सर्व समाज मांगलिक भवन की आवश्यकताओं को देखते हुए बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया से सर्व समाज मांगलिक भवन बनाने की मांग की थी। जिसमें विभागीय मंत्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए 3 करोड़ रुपये राशि स्वीकृत की है इस राशि से सर्वसुविधायुक्त डॉ. बीआर आंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने न्यायधानी बिलासपुर के सर्व समाज के लोगों की ओर से मंत्री शिव डहरिया को सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भवन के बन जाने से बिलासपुरवासियों को विभिन्न सामाजिक आयोजन करवाने के लिए बढ़िया स्थान उपलब्ध होगा।
Author Profile
Latest entries
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
