बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर सेंन्दरी में तालाब फूटने से प्रभावित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे बेलतरा विधायक रजनीश सिंह…
प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास करने का दिया भरोसा…
अगस्त, 06/ 2021, बिलासपुर (शशि कोहरे)

बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर ग्राम सेंदरी में गुरुवार की रात को तालाब फूटने की घटना से प्रभावित परिवारों का हाल जानने बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह, शुक्रवार की दोपहर सेंदरी गांव पहुंचे। उन्होंने तालाब का निरीक्षण कर, जिस जगह से तालाब टूटा था। उसका अवलोकन किया। इसके बाद वे तुरंत ही तालाब फूटने के कारण जिन घरों में तालाब का पानी भरने से ज्यादा नुकसान हुआ, उसका भी अवलोकन किया। एक अनुमान के मुताबिक तालाब फूटने की इस घटना से 10 से अधिक घरों में पानी भरने से जबरदस्त नुकसान हुआ है। वहीं इससे भी अधिक परिवारों में घरों दीवारों को खासा नुकसान हुआ है। विधायक रजनीश सिंह ने सभी प्रभावित लोगों से और उनके परिजनों से बात की। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस हादसे में जिन परिवारों को खासी क्षति पहुंची है। उन सभी को तुरंत क्षतिपूर्ति और मुआवजा दिलाने के लिए वे प्रशासन और शासन से ठोस पहल करेंगे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
