15 वर्षो तक गुमनाम रहा नगर निगम अब भाजपा मूलभूत सुविधा के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है… भाजपा के धरना प्रदर्शन प्रदर्शन पर कांग्रेस ने किया पलटवार….
बिलासपुर // जनता पार्टी द्वारा आज नगर निगम के सामने धरना प्रदर्शन करने पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए शहर कांग्रेस प्रमोद नायक व अभयनारायण राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा को बिलासपुर नगर निगम का घेराव करने से पहले अपने 15 वर्षो में बिलासपुर के विकास के लिए किए गए अलोकप्रिय योगदान को भी ध्यान रखना चाहिए।
कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि बिलासपुर की जनता भाजपा की दोहरी मानसिकता को समझ चुकी है। भाजपा की जुबां में कुछ, और व्यवहार में स्वहित केंद्रित रहता है ,ज़िला शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने अपनी विज्ञप्ति में आगे कहा कि बिलासपुर के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल लगातार 15 वर्षो तक नगरीय प्रशासन मंत्री रहे ,पर विकास के नाम पर सीवरेज प्रोजेक्ट लाये, जो असफल रहा पर उपलब्धि यही रही कि बिलासपुर का नाम राष्ट्रीय नक्शे में ” खोदापुर ” हो गया।
पूर्व मंत्री ने अरपा नदी का विकास ” टेम्स नदी ” के रूप में करने का आश्वासन दिया पर अरपा स्वयं पानी के लिए तरसती रही। मच्छर रहित, धुलरहित न जाने कितने मुंगेरी लाल के हसीन सपने इस शहर को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दिखाए और भोली भाली जनता स्वीकार करती रही।पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और भाजपा बिलासपुर के विकास को जानबूझकर बाधित कर रहे थे ,जबकि नगर निगम का विस्तार , शहर विकास के लिए आवश्यक था। अमर अग्रवाल ने मंत्री रहते हुए उन्ही गॉवों की जमीनों की खरीदी बिक्री और रजिस्ट्री बन्द कर रखा था जिनके मूलभूत सुविधा के लिए आज भाजपा घड़ियाली आंसू बहा रही है।
कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए आज के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा नदी के बचाव के लिए पदयात्रा की और बिलासपुर की जनता को आश्वस्त किया कि अरपा नदी में बारहों मास पानी रहेगा। बिलासपुर नगर निगम का विस्तार होगा। रजिस्ट्री पर लगा प्रतिबन्ध हटाया जाएगा , और कांग्रेस के सत्त्ता में आते ही 15 गॉव नगर निगम में शामिल हो गए, जिनके विकास के लिए पर्याप्त राशि स्वीकृत की जा चुकी है ,सभी वार्ड पार्षदों से मूलभूत आवश्यकतओं , विकास कार्य की सूची मंगा ली गई है,अरपा नदी पर दो बैराज , तट पर सड़के, जिस पर कार्य प्रगति पर है, और लगभग 100 करोड़ की योजना है ,रजिस्ट्री को खोला गया ,आज हर किसान आमजन अपनी आवश्यकतानुसार खरीदी बिक्री कर सकता है ।
कांग्रेस नेताओ ने कहा कि भाजपा के नेता दो वर्ष से खाली या कहें ठलहा हैं , इसलिये आन्दोलनजीवि बनकर कुछ करने का प्रयास कर रहे है ,नई नई छत्तीसगढ़ प्रभारी को भी ऊपर अपनी रिपोर्ट भेजना है। इसलिए इन्हें कुछ करते रहने के लिए दबाव बना रही है, कांग्रेस ने कहा कि निगम में प्रतिपक्ष के नेता अशोक विधानी को खुला चैलेंज है कि 2 वर्ष बनाम 15 वर्ष बिलासपुर नगर निगम पर कहीं भी कभी भी कांग्रेस के कोई भी नेता से डिबेट कर लें तो वे यथार्थ से परिचित हो जाएंगे ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/07/2025पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह… तुलसी तिवारी की 3 पुस्तकों का विमोचन… कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री साहू…
राजनीति08/07/2025शहर में जलभराव से जनता त्रस्त… शहर विधायक म्यूट… बाढ़ से राहत दिलाना अब महापौर और विधायक के बस में नहीं… पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने मेयर और एमएलए पर साधा निशाना…
Uncategorized07/07/2025“फॉर सेल इन मध्य प्रदेश” लिखी 5 पेटी शराब जप्त…
बिलासपुर07/07/2025सरकारी 14 एकड़ के तालाब को बेचने का और ग्रीनलैंड पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने का बिल्डर पर लगा आरोप… रामा वैली कॉलोनी में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग….