बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के उन्नयन एवं हवाई सेवा के विस्तार की मांग… सांसद अरुण साव ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात….
अगस्त, 03/2021, बिलासपुर
बिलासपुर सांसद अरुण साव ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान विमानन मंत्री सिंधिया ने बिलासपुर और छत्तीसगढ़ से अपना और अपने परिवार के मधुर संबंधों को स्मरण किया। उन्होंने राज्य की वर्तमान स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की । इस दौरान सांसद अरुण साव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया एवं उसके उन्नयन के साथ-साथ हवाई सेवा के विस्तार करते हुए दिल्ली हेतु सीधी हवाई सेवा के अलावा कोलकाता, मुम्बई, हैदराबाद, पुणे आदि शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की मांग की। इस पर विमानन मंत्री ने आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
Uncategorized24/04/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : कोयला माफिया का काला खेल,, अवैध कोयला खनन में गई ग्रामीण की जान,, मिट्टी धसने से 80 फीट गड्ढे में दफन हुई ज़िंदगी…
बिलासपुर24/04/2026हादसा : फर्नेस पंचर से प्लांट में मचा हड़कंप,, पिघला लोहा (लावा) का रिसाव,,
प्रशासन24/04/2026गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण उजागर,, 54 सिलेंडर जब्त… कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,, गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा पकड़ा गया
