बिल्हा जनपद पंचायत में घोटाले पर घोटाला, जिला पंचायत के द्वारा जांच पर जांच फिर भी अधिकारी पर नहीं हो रही कार्यवाही… भ्रष्ट बिल्हा जनपद पंचायत सीईओ बी.आर.वर्मा व महमंद सचिव ने किया 10 लाख का गबन….
महमंद सरपंच के शिकायत पर जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में उठा था मुद्दा… जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने टीम गठित कर बैठाई जांच…
बिलासपुर, अप्रैल, 14/2022
जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम पंचायत महमंद में 14 वे 15 वे वित्त आयोग के दस लाख रुपए के गबन का मामला फिर सामने आया हैं। सरपंच की शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ ने 3 सदस्य की कमेटी बनाकर जांच बिठा दी है। बिल्हा ब्लॉक में 10 से अधिक ऐसे पंचायत है जहां 14 वे व 15 वे वित्त आयोग के करोड़ों रुपए का गबन किया गया है,अगर सभी पंचायतों में इसकी जांच हो तो कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आएगी। ग्राम पंचायत महमंद के सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ से शिकायत कर तत्कालीन सचिव गंगे निर्मलकर पर 14 वें वित्त से 3 लाख और 15 वे वित्त से 7 लाख गबन करने की शिकायत की थी। जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में यह मुद्दा उठा था।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ हरीश एस ने 3 सदस्य की कमेटी बनाकर जांच बिठा दी है। कमेटी को मामले की जांच कर 7 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

बिल्हा ब्लॉक में लगातार भारी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी …
बिल्हा ब्लॉक के मुख्य कार्यपालन आधिकारी बी.आर.वर्मा हमेशा विवादित रहे चाहे वह बिजीआरएफ की योजना हो, आवास मित्र का भुगतान हो,14 वें 15 वें वित्त में कमीशनखोरी या महमंद में 10 लाख का गबन हो पर आज तक दोषियों को अभयदान और कार्यवाही के नाम पर मजबूरी में जिला पंचायत ने जांच टीम गठित कर खानापूर्ति तो की पर एक भी मामले में कार्यवाही नहीं होना जांच के रिपोर्ट का ना आना भी जांच टीम व जिला पंचायत की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। फिर भी जिला पंचायत में कार्यरत आधिकारी व कर्मचारी जनप्रतिनिधियों को सांत्वना देने के लिए ही सही टीम तो गठित कर ही देते हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत महमंद में भी 10 लाख गबन पर नीरज तिवारी सहायक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा,नरेंद्र जयसवाल जिला समन्वयक आरजीएएस जिला पंचायत,एमडी रमेश तकनीकी सहायक जिला पंचायत की टीम गठित कर जांच बिठा दी गई हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
