पटना // बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद महागठबंधन में आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता शिवानंद तिवारी ने महागठबंधन की अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। दरअसल इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी कांग्रेस महज 19 सीटें ही अपने नाम कर सकी जिसे लेकर आरजेडी में भी नाराजगी है।ऐसे आप पार्टी नहीं चला सकते- तिवारीआरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ते हुए कहा, ‘शशि थरूर, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल जैसे नेताओं ने चिट्ठी लिखकर पार्टी की हालत के बारे में एक बार चिंता प्रकट की थी। सब लोग कांग्रेस के प्रति जीवनभर लॉयल रहे हैं। अब इस तरह से तो आप पार्टी नहीं चला सकते हैं।
बिहार में चुनाव हो रहे हैं और आप बिगड़ी बना रहे हैं…
यहां (बिहार) चुनाव हो रहा है औऱ राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के घर जाकर पिकनिक मना रहे हैं। इस तरह से पार्टी चलती है क्या? आरोप तो यह लग सकता है कि कांग्रेस पार्टी जो जिस ढंग से अपना कारोबार चला रही है उससे भारतीय जनता पार्टी को मदद मिल रही है।’प्रियंका ने प्रचार तक नहीं किया।शिवानंद तिवारी यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उनकी तरफ 70 रैलियां भी नहीं की गई। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग बिहार को जानते ही नहीं हैं उनके हाथ में प्रचार की कमान सौंपी गई और राहुल गांधी केवल तीन दिन आए जबकि प्रियंका गांधी तो आई भी नहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस चुनाव लड़ती है उससे उसके सहयोगियों को ही नुकसान पहुंचता है।
गिरिराज ने ली चुटकी…
शिवानद तिवारी के इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘राहुल जी के बारे शिवानंद जी तो ओबामा से भी ज्यादा जानते हैं। फिर भी कांग्रेस चुप क्यों..?
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
