रायपुर // रेप कांड में फंसे जांजगीर चांपा के पूर्व कलेक्टर जनक पाठक को निलंबित कर दिया गया हैं। इस पूरे मामले में महिला द्वारा की गयी शिकायत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लेते हुए निर्देश जारी किए है जिस पर जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक पाठक पर तत्काल कार्रवाई की गयी है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल को उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिये हैं।
बतादे की IAS अधिकारी व जांजगीर के तत्कालीन कलेक्टर पाठक पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार से लिखित शिकायत में कहा है कि आईएएस पाठक ने 15 मई को अपने चैम्बर में दुष्कर्म किया। महिला ने जानकारी दी कि कलेक्टर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार सम्बन्ध बनाया। महिला ने शिकायत में कहा है कि इस दौरान तत्कालीन कलेक्टर ने एनजीओ के लिए बड़ा काम देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उनके पति को कॅरियर प्रमोशन देने का भी प्रलोभन दिया था लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देते रहे पर उनका कोई काम नहीं किया । यही वजह है कि यह कदम उठाना पड़ा ,फिलहाल जांजगीर के पूर्व कलेक्टर के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 506, 509, के तहत मामला दर्ज कर लिया है
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2025“सीपत फिर सुलगा! NTPC पर मुआवजा रोकने और मजदूरों के शोषण के आरोप, यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी”
Uncategorized15/10/2025युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार@150 यूनिटी मार्च…
बिलासपुर14/10/2025केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर विमान सेवाओं के विस्तार हेतु नागरिक उड्डयन मंत्री से सौजन्य भेंट…
अपराध14/10/2025त्योहारी सीजन में बिलासपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 372 लीटर शराब जब्त, 5 आरोपी जेल भेजे गए