भूमाफियाओं ने बिना परमिशन बना दी 80 फिट चौड़ी रोड… भूमाफियाओं के सामने नतमस्तक नजर आ रहा प्रशासन…
बिलासपुर, जनवरी, 24/2022
बिलासपुर में जमीन दलालों के रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं। राजस्व विभाग में भ्रष्र्टाचार परत दर परत उजागर हो रहा हैं। भूमाफिया और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है। ताजा मामला बिलासपुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर अरईबंद तहसील तखतपुर का है जहां भूमाफियाओं ने एक और कारनामा कर दिखाया है। राजस्व विभाग की नाक के नीचे शासन के बिना परमिशन के ही शासकीय जमीन मे भूमाफियाओं ने 80 फिट चौड़ी और एक किलोमीटर लंबी सड़क बना दी है। ये वही भूमाफिया है जो अरईबंद मे सैकड़ो मीटर लंबा प्राकृतिक नाले को पाट कर समतल कर दिए है। नयापारा अरई बंद से निकल कर तीन गांव से होते हुए जा कर मनियारी नदी मे मिलने वाला नाला पर कब्जा कर समतल कर दिया गया है। भूमाफियाओं ने नियम कानून को ताक पर रख कर शासन को गुमराह करने के लिए दूसरी जगह से नाली भी खोद दी है और वहीं सैकड़ो एकड़ में अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जा रहा हैं। किसी ने सच ही कहा है कि बाप न बड़ा भैया, सबसे बड़ा रुपैया,, यह कहावत कांग्रेस सरकार मे बैठे अधिकारियों पर सटीक बैठता है। फिल हाल पहले खबर लगने के बाद राजस्व विभाग नोटिस देकर खाना पूर्ति तो कर ली है पर आगे देखना है इस प्रशासन कोई कार्यवाही भी करता है या मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
