बिलासपुर // गुरुवार को मेयर रामशरण यादव एवं सभापति शेख नजीरूद्दीन वार्ड क्रमांक 23 मंझवापारा क्षेत्र में 15 लाख की लागत से होने वाले आरसीसी नाली निर्माण का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर एवं सभापति ने बरसात के दिनों में क्षेत्र में पानी निकासी और जलभराव की समस्या नहीं होने की बात कही।
मेयर यादव ने कहा कि मंझवापारा क्षेत्र में वर्षों से पानी निकासी का की समस्या रही है। यही वजह है कि बरसात के दिनों में यहां जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। इसे देखते हुए ही मंझवापारा क्षेत्र में करीब 500 मीटर आरसीसी नाली निर्माण करने एवं इसे मुख्य नाला से जोड़ने का स्टीमेट तैयार किया गया। स्टीमेट तैयार होने के उपरांत टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर आज विधिवत पूजा अर्चन कर कार्य का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण के कार्य को बरसात बरसात से पहले पूरा करने की कोशिश रहेगी। सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि क्षेत्र में पानी निकासी एक बड़ी समस्या है। इस पर ही सबसे पहले ध्यान दिया जा रहा है। पानी निकासी की समस्या नहीं होने पर बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य व जनकार्य अध्यक्ष अजय यादव, वार्ड पार्षद सीताराम जायसवाल, पूर्व पार्षद पंचराम सूर्यवंशी,डॉ सुशील श्रीवास्तव, शअयूब भाई, सारथी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
