मस्तूरी क्षेत्र में कोरोना मरीजों के उपचार और व्यवस्था में कूप्रबंधन के कारण अराजकता की स्थिति और हालात भयावह : डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी…
राजस्व विभाग के अधिकारियों के ढीले ढाले रवैये और लापरवाही से बढ़ रहे हैं संक्रमण के मरीज…
बिलासपुर // भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण और संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर अराजकता की स्थिति है। राजस्व विभाग के बड़े अधिकारी से लेकर अदने कर्मचारी तक की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते क्षेत्र में कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने की बजाय दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि न तो वहां टेस्टिंग के ही पर्याप्त इंतजाम हैं। और न ही क्वॉरेंटाइन तथा आइसोलेशन का कोई मुकम्मल प्रबंध ही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने और संक्रमित मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा होने के लिए प्रदेश सरकार की अव्यवस्था और कूप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बाहर से प्रवासी मजदूरों को छत्तीसगढ़ में लाने के समय उनके जांच और क्वॉरेंटाइन सेंटरों की अव्यवस्था के कारण ही तेजी से गांव गांव में कोविड-19 का संक्रमण फैला हुआ है। डा. बांधी ने आरोप लगाया कि गांव में क्वारंटाइन सेंटर तो खोल दिए गए।लेकिन सरपंचों को क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था के लिए एक रुपया भी नहीं दिया गया। इसके कारण संसाधनों की कमी के चलते सभी क्वारंटाइन सेंटर अव्यवस्था के शिकार हो गए।
भाजपा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शुरू में तो कोरोना के मामले में हीरो बनती रही। लेकिन बाद में जैसे-जैसे हालात बिगड़ते गए, सरकार की तमाम व्यवस्थाएं और इंतजाम दिवालिया हालात में पहुंचते गए।उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अभी भी सरकार और प्रशासन को सचेत होकर पूरी गंभीरता और समर्पण से गांव गांव में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और आइसोलेशन तथा क्वॉरेंटाइन होने वाले मरीजों के उपचार समेत तमाम इंतजाम तत्परता से करनी चाहिए अन्यथा हालात और भयावह तथा नियंत्रण के बाहर हो सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
