मस्तूरी में छात्राओं को बांटने के लिए पहुंची सैकड़ों साइकिले बारिश पानी में जंग खाती मलबा बन रही ,,
छात्राओं को बांटी जाने वाली साइकिलों की, ऐसी दुर्दशा के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी जरूरी ,,

” मस्तूरी शासकीय स्कूल में पड़ा साइकिलों का ढेर जंग लगने के कारण सडने की ओर “
बिलासपुर // मस्तूरी के शासकीय स्कूलों में छात्राओं को बांटने लाई गई सैकडों साइकिलें अधिकारियों की लापरवाही के चलते मलबे के ढेर में बदल रही है।स्कूल परिसर में एक और छात्राओं को बांटी जाने वाली साइकिल के फ्रेम का कबाड़ा लगा हुआ है। वही उसके पास ही छात्राओं को दी जाने वाली साइकिलों के टायर ट्यूब और रिंग के ढेर का मलबा सड़ता हुआ पड़ा है।

” स्कूल परिसर में मलबे की तरह पढ़ा साइकिलों के टायर ट्यूब और रिंग का ढेर “
इस स्कूल में छात्राओं को दिए जाने के लिए बड़ी संख्या में साइकिलें सरकार से मिली हुई थी। लेकिन स्कूल के जिम्मेदार अधिकारी तथा सरकार के अफसरों को इतनी भी फुर्सत नहीं मिली कि इन साइकिलों को बच्चियों के बीच वितरित कर सकें। इसका नतीजा आपकी आंखों के सामने हैं। मस्तूरी शासकीय स्कूल के परिसर में पड़ी साइकिलें जंग खाते-खाते मलबे के ढेर में तब्दील हो रही हैं। शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेकर इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
