मुंगेली जिले के पथरिया में जिसके साथ पहले जुआ खेला और फिर छक-कर शराब पी..उसी की कर दी हत्या ,,

बिलासपुर // मुंगेली जिले के पथरिया में कल रात एक व्यक्ति की हत्या की खबर आ रही है। यहां मिल रही जानकारी के अनुसार पथरिया के ढिलवापारा नामक स्थान में यह वारदात की गई। पथरिया थाने में पथरिया के शांति नगर में रहने वाले सुंदरलाल पिता भीकू जायसवाल के द्वारा इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सूचना मिलने पर पथरिया थाने के थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा मामले की विवेचना और जांच में लग गए हैं।
आरंभिक रूप से जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक ढिलवापारा पथरिया का रहने वाला 24 वर्षीय दुर्गेश पिता कमलेश श्रीवास और पथरिया के ही शांति नगर में रहने वाले 30 वर्षीय हरिशंकर पिता सुंदरलाल जायसवाल दोनों ही एक दूसरे के अच्छे परिचित थे और दोस्त थे। कल रात दोनों ने ही पहले एक साथ जुआ खेला और उसके बाद छककर शराब पी। शराब पीने के दौरान ही दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़ा होने पर आरोपी दुर्गेश पिता कमलेश श्रीवास अपने घर से टांगी लेकर आया और हरि शंकर पिता सुंदलाल पर टांगी से लगातार इतने वार किए कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पथरिया पुलिस ने धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
