बिलासपुर // बिलासपुर अपोलो अस्पताल में बीते 10 दिनों से अपने उपचार के लिए भर्ती मनमीत भाटिया के पूरी तरह स्वस्थ होकर सकुशल घर लौटने पर भाटिया और उनका पूरा परिवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शहर विधायक शैलेश पांडे को हृदय से धन्यवाद और दुआएं दे रहा है। मनमीत भाटिया के उपचार के लिए शैलेश पांडे के द्वारा संजीवनी योजना के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय में संपूर्ण आर्थिक मदद का प्रस्ताव भेजा था। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न केवल तत्परता पूर्वक स्वीकृत कर वहां से अपोलो अस्पताल बिलासपुर को पत्र द्वारा सूचित किया गया है कि मनमीत भाटिया के इलाज का पूरा व्यय शहर विधायक बिलासपुर शैलेश पांडे की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वीकृत, अनुमोदित कर दिया गया है। इस आदेश के तहत अपोलो अस्पताल द्वारा मनमीत भाटिया से उनके इलाज का कोई व्यय न लेकर उन्हें उपचार उपरांत सकुशल घर वापसी के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया है। किसान आंदोलन के कारण भारत बंद और छत्तीसगढ़ बंद के माहौल तथा अपनी व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उपचार व आर्थिक मदद दिलवाने के लिए उनका पूरा परिवार उनको एवं बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को साधुवाद और दुआएं दे रहा है..!
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
