• Wed. Feb 11th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए विधायक शैलेश पांडेय को बुलावा… मिर्जापुर जिले के कोऑर्डिनेटर हुए नियुक्त…

यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए विधायक शैलेश पांडेय को बुलावा… मिर्जापुर जिले के कोऑर्डिनेटर हुए नियुक्त…

बिलासपुर, फरवरी, 27/2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जारी है। जिसमे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी से बुलावा आया है। यूपी में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण से गुजर रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाकी चरण का चुनाव होना है जो काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके बाद अब दो चरणो के चुनाव बाकी है।

कांग्रेस पार्टी भी चुनाव प्रचार में जोर शोर से भिड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा तीन चरणों के चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे को बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें मिर्जापुर जिले का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन दिनेश सिंह ने इस बाबत बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे को एक पत्र जारी कर कहा है कि संगठन में आपके दीर्घकालिक अनुभवों और सार्वजनिक क्षमता को देखते हुए आपको मिर्जापुर जनपद के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया जाता है। महासचिव संगठन दिनेश सिंह ने अपने पत्र में शैलेश पांडे से कहा है कि आपसे अपेक्षा है कि आप तत्काल मिर्जापुर जनपद में जाकर वहां कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed