बिलासपुर // व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी परिसर में 3 दिसंबर से आयोजित रूद्रातिरूद्र महायज्ञ के लिए यज्ञ मंडप बनकर तैयार हो गया है। दैवी संपद मंडल के परमाध्यक्ष परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ में देशभर के बड़े संत महात्मा शामिल होंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में महायज्ञ की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यज्ञ मंडप लगभग तैयार हो चुका है।रुद्रनगर परिसर की बाकी तैयारियां भी चल रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए विशाल परिसर को व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जा रहा है। रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने यज्ञ परिसर की सारी तैयारियों का अवलोकन किया। 2 दिसंबर को दोपहर 12 से से तिलक नगर,राम मंदिर परिसर से नगर निमंत्रण शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा निर्मला सदन ,विनोबा नगर से प्रारंभ होगी। इसी दिन यज्ञ मंडप में प्रवेश, अग्नि स्थापन एवं देव प्रतिष्ठा होगी। मंत्रोचानर से गुंजायमान होगा आकाश यज्ञ के साथ-साथ 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। व्यासपीठ से आचार्य राममूर्ति जी मिश्र कथा वाचन करेंगे। 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक दोपहर 2:30 से संत सम्मेलन का आयोजन होगा।इस दौरान प्रतिदिन परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा किए जाने वाले शिवार्चन- रुद्राभिषेक का दर्शन लाभ ही श्रद्धालुओं को मिलेगा। प्रातः 6:00 बजे से श्रद्धालु दर्शन लाभ कर सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
