जांजगीर-चाम्पा // जिला जांजगीर के पूर्व कलेक्टर रह चुके जेपी पाठक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद अब एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत भी अब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है , इसके पूर्व पीड़ित महिला ने इस पूर्व कलेक्टर पर सिटी कोतवाली थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था , 3 जून को एफआईआर के बाद से आरोपी पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक फरार हो गए है। जिसकी तलाश में पुलिस हाथ पैर मार रही है ।

पुलिस ने पीड़िता को मोबाइल के लिए जारी किया नोटिस …
दुष्कर्म मामले में जांच कर रही पुलिस ने पीड़िता को एक अन्य मोबाइल पुलिस को सौंपने नोटिस जारी किया है, जिस पर पीड़िता द्वारा हफ्ते भर में मोबाइल देने की बात कही गयी है यह वही मोबाइल है, जिसके द्वारा आरोपी पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर पीड़िता से अश्लील चैट करने का आरोप है ।
जानिए क्या था पूरा मामला …
3 जून को पीड़ित महिला ने एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस को बताया था कि पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक ने 15 मई को कलेक्टोरेट बुलाया और कलेक्टर चैंबर के रेस्ट रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने पूर्व कलेक्टर द्वारा अश्लील मैसेज और चैटिंग करने के साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे थे, जिसके बाद पुलिस ने 376, 506, 509-ख के तहत जुर्म दर्ज किया था. मामले में पीड़िता का 164 का बयान भी हो चुका है और कलेक्टोरेट के सीसी टीवी सिस्टम को भी पुलिस ने जब्त किया है. कर्मचारियों से पूछताछ की गई है और पीड़िता के गांव में समूह की महिलाओं से भी पूछताछ की जा चुकी है।
जांच अधिकारी एसडीओपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता ने जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है, इसके लिए पहले भी पीड़िता को नोटिस दिया गया था. जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद आरोपी पूर्व कलेक्टर के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी एफआईआर दर्ज की गई है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
