श्रेष्ठ कार्य करने वाले 43 विवेचकों और दो पुलिस अधिकारियों को आईजी तथा एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित… 4000 से ज्यादा चालान प्रस्तुत कर प्रकरणों का निराकरण किया गया….

बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // वर्ष 2020 में कुछ माह कोरोना प्रबंधन में व्यस्त होने से अपराधों की विवेचना प्रभावित हुई थी. जिस वजह से वर्ष के अंत में लंबित प्रकरणों एवं चालान की संख्या काफी अधिक हो गई थी. वर्ष के अंतिम दो माह में थाना प्रभारियों एवं विवेचकों ने लगन एवं मेहनत से काम करते हुए 4000 से भी ज्यादा चालान प्रस्तुत कर प्रकरणों का निराकरण कराया. पुलिस अधीक्षक द्वारा दिसंबर माह में प्रकरणों के निराकरण में अच्छा कार्य करने वालों को जनवरी 2021 में पुरस्कृत करने की बात कही गयी थी. इसी क्रम में सभी थानों से विवेचकों द्वारा निराकृत प्रकरणों की संख्या की जानकारी मंगायी गयी थी. प्रकारणों के निराकरण में बेहतर कार्य करने वाले 43 विवेचकों और 2 थाना प्रभारियों (रतनपुर एवं सरकंडा) को IG एवं SP बिलासपुर के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर विवेचकों को आज सम्मानित किया गया है।


Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
