बिलासपुर // लालखदान क्षेत्र में युवक को गोली मारकर हत्त्या करने वाले दोनों आरोपियों ने तोरवा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है।।
जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी संजय पांडे और उसके सहयोगी ने आत्मसमर्पण किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कट्टे और वाहन को जब्त कर लिया है। 28 दिसंबर की शाम लालखदान में बिल्लू उर्फ सुनील श्रीवास को घर के बाहर आरोपियों ने रेकी कर गोलीमार कर हत्या कर दी थी, तब से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस के बढ़ते दबाव और भय से दोनों आरोपियों ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की सक्रियता से जगह जगह छापेमारी से आरोपियों के हौसले पस्त ही गए और भागने के बजाय आत्मसमर्पण करना इनको उचित लगा और आरोपी संजय पांडेय और उसका सहयोगी रमेश श्रीवास्तव दोनो ने थाना में आकर आत्मसमर्पण कर दिए।

Author Profile
Latest entries
मुखपृष्ठ10/11/2025थर्राई दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप… हाई अलर्ट जारी… जांच में जुटी एजेंसियां…
बिलासपुर10/11/2025बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार…
राजनीति10/11/2025लौहपुरुष की जयंती पर निकलेगी ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च… तीन दिवसीय ऐतिहासिक पदयात्रा… स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
बिलासपुर08/11/2025संघ की शताब्दी में मंचित होगा “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार” — मुंबई के 40 कलाकार करेंगे ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति
