
बिलासपुर // सरकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा लूट के 6 मामलों का खुलासा किया गया। इसमें लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीन नाबालिग सहित 15 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इन आरोपियों के पास से मोबाइल, बाइक, व नगदी रकम सहित लगभग दो लाख 15000 रूपय की कुल रकम जब्त की गयी है।इन 6 मामलों में से 3 मामले सरकंडा थाना क्षेत्र में की गई लूटपाट के हैं। तो वहीं शेष तीन वारदातें कोनी,,बिल्हा ओर तारबाहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की हैं।

इस बाबत दी गई जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर घर जा रहे प्रार्थी से मोपका तोरवा पुल के पास अज्ञात व्यक्ति पत्थर मारकर घायल कर बाइक मोबाइल और सामान लूटकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने सनी मरकाम,,पीताम्बर रजक,,नानू उर्फ ओम प्रकाश कृष्ना निषाद को गिरफ्तार किया। जिनसे लूट के मोबाइल एवं बाइक मिली है।ये सभी आरोपी तोरवा के देवरीडीह के रहने वाले है,,इसी तरह दुसरी घटना भी सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह की है। जहाँ 11 नवम्बर को आरोपियों ने चाकू दिखाकर प्रार्थी की जेब से 1हजार रुपये लूटे और भाग गए।,इस मामले में दो आरोपी इमरान खान,,उर्फ यम्मु,,सरफरोज को गिरफ्तार किया है,,जिनसे चाकू एवं 1हजार नगद मिला है।तीसरी घटना में शोकनगर रोड पर पिस्टल दिखाकर रांची के मोबाइल को लूट कर गायब हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग और तालापारा निवासी लोकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पिस्टल अनुमान लाइटर मिला है जिसे दिखाकर उन्होंने लूटपाट की थी। चौथी घटना शराब दुकान के सेल्समैन से लूटपाट की है। जिसमें पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 20000 एवं लूटपाट की गई मोबाइल को जप्त किया गया है। मां की घटना बिल्हा से मोबाइल लूटने की है। जिसमें एक आरोपी को पकड़ा गया है। इसी तरह की घटना तार बाढ़ क्षेत्र की है जिसमें एक नेपाली एवं एक बालिका आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस तरह पुलिस की टीम ने लगातार लूट के 6 मामलों में 12 आरोपियों एवं 3 नाबालिगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस के द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में जप्त किए गए सामान की कीमत 2 लाख 15000 रुपय बताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
