लोन दिलाने के नाम पर 11 महिलाओं से डेढ़ लाख से अधिक की ठगी करने वाली महिला आरोपी को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार… जरूरतमंद महिलाओं को ढूंढ कर बनाती थी निशाना…
बिलासपुर, दिसंबर, 25/ 2021
महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे 1 लाख 65 हजार की ठगी करने वाली महिला आरोपी को तारबाहर पुलिस ने तिलक नगर से गिरफ्तार किया हैं महिला से एक स्कूटी भी जप्त की गई है। आरोपी महिला ने 11 महिलाओं से 13 से 15 हजार रुपए लेकर उन्हें 5 लाख तक का लोन दिलाने की बात कही थी।

तारबाहर टीआई जेपी गुप्ता ने बताया कि चंदुआभाठा की रहने वाली महिला ने थाना तारबाहर में शिकायत की थी जिसमे अंजली चक्रधर पर लोन दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से ठगी करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अंजली चक्रधर का अक्सर चंदुआभाठा आती जाती थी जिससे उसकी सबसे पहचान हो गयी थी जिसका फायदा उठाकर आरोपिया ने बैंक अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कही और आसानी से लोन पास करवा देने की बात कही बोली आस पास की 11 महिलाओं को आरोपिया अंजली चक्रधर ने लुभावनी बात करके प्रत्येक महिला को 5 लाख रूपये लोन दिलाने की बात कही और कुछ पैसा लोन पास करवाने के लिये देना होगा बोलकर सभी 11 महिलाओं से 13,000-15,000 रू के हिसाब से 1,65,000 रू वसूल लिये और बहुत जल्दी आप लोगो का लोन प्रक्रिया पूरी करके लोन पास करवा दूंगी कहकर चली गई कुछ महिनो तक आरोपिया अंजली चकघर द्वारा महिलाओं से सम्पर्क नहीं किया गया जिस पर महिलाओं ने अंजली चकघर के बारे में पता किया तो पता चला कि अंजली चक्रधर महिलाओं का पैसा लेकर भाग गई है। महिलाओं को ठगी का एहसास होने पर सूचना थाना तारबाहर में दिया गया जिस पर थाना तारबाहर में तत्काल आरोपिया अजंली चक्रधर के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये महिला को पकड़ने टीम गठित की गई। मामले में सूचना मिली कि उक्त महिला तिलक नगर चाटापारा के पास घुम रही है सूचना मिलने पर तत्काल थाना तारबाहर से पुलिस टीम चाटापारा कि ओर रवाना किया गया जो उक्त महिला पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थी जिसे रोका गया पूछताछ करने पर प्रारंभ में पुलिस पार्टी को गुमराह करती रही बारीकी से पूछताछ करने पर बताई कि महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करना अपराध घटित करना स्वीकार की ठगी के पैसो से खरीदा गया एक्टीवा को जप्त किया गया आरोपियां को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
