• Sun. Jul 6th, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

विधानसभा उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान…. यूपी, एमपी, ओडिशा, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में होने है उपचुनाव…10 नवंबर को सामने आएंगे नतीजे…

नई दिल्ली // चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात आदि राज्यों में उपचुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन राज्यों में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे तो बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार के एक लोकसभा सीट के अलावा मणिपुर में दो विधानसभा सीटों के लिए भी वोट 7 नवंबर को डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और यूपी में 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इन राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव कराने में कुछ दिक्कतों की बात कही थी।

हाल ही में केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है। बिहार में 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। कोरोना काल में पहली बार होने जा रहे चुनावों के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा था कि महामारी को देखते हुए विशेष इंतजाम किया गए हैं।

इस बार मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी। कोरोना संक्रमित और संभावति लोग आखिरी समय में वोट डालेंगे। मतदान केंद्रों पर मास्क, हैंड सैनिटाइजर और दस्तानों की व्यवस्था की जाएगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed