बिलासपुर // ” तुम जो हो तो… (जिदंगी) ” एलबम 16 मार्च को यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होने वाला है यह एलबम रोमाटिंक लव सॉन्ग पर आधारित है…जिसमें रजनी अपने अभिनय को बखूबी निभाते नजर आएंगी..

मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विजेता रही शहर की होनहार कलाकार और मॉडल रजनी अरोरा अब अपना नया म्यूजिक एलबम लेकर आ रही है इस एलबम में रोमांटिक गाने है जो यूट्यूब पर पूरी तरह से धूम मचा देगा। रजनी का यह पहला म्यूजिक वीडियो ” तुम जो हो तो… (जिदंगी) ” टाइटल से अरोरा प्रोडक्शन नामक यूट्यूब चैनल में 16 मार्च को रिलीज होने के साथ ही देखने को मिलेगा।

यह एलबम रोमाटिंक लव सॉन्ग पर आधारित है। रजनी अरोरा के इस पहले म्यूजिक वीडियो में उनके अलावा मेल एक्टर भिलाई के बादल सिंह भी नजर आएंगे । इसमें अंशु सिंह और सचिता श्रीवास्तव ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल विनय मानिकपुरी ने लिखे है तथा निर्देशन अंशु सिंह ने किया है।
बतादें कि बिलासपुर की रजनी अरोरा ने पिछले वर्ष मिसेज इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट का खिताब दिल्ली में अपने नाम किया था ।यह उनका पहला सॉन्ग होगा जिसमें अभिनय को बखूबी निभाते नजर आएंगी। साथ ही साथ प्रोड्सूर के रूप् में भी यह उनका पहला सॉन्ग है। एलबम की शूटिंग खूंटाघाट (रतनपुर) डेम के साथ ही जिले के अन्य जगहों पर की गई है। म्यूजिक वीडियो टी सीरीज, वाइट हिल्स जैसे बडे यूट्यूब चैनेलों में रिलीज होगी ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
