बिलासपुर // हर साल धूमधाम से मनाई जाने वाली चैत्र नवरात्र और राम जन्म महोत्सव पर धूमधाम से आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों पर भी कोरोना वायरस के खतरे का असर दिखने लगा है। बिलासपुर में 100 साल से भी अधिक पुराने तिलक नगर के श्री राम मंदिर में इस साल रामनवमी, राम जन्म महोत्सव और इस पर होने वाले तमाम आयोजन रोकने का विचार किया गया है। वही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाए जाने वाले हिंदू नव वर्ष और गुड़ी पड़वा के आयोजन पर निकाले जाने वाले जुलूस और धार्मिक यात्राएं इस साल नहीं निकाली जाएंगी।
बतादें कि इस साल चैत्र नवरात्र 25 मार्च से 2 अप्रैल तक है जिसमें 25 मार्च को हिंदू नव वर्ष वह नवरात्र प्रारंभ की तिथि है। वही 2 अप्रैल को रामनवमी अर्थात राम जन्मोत्सव का अवसर है। तिलक नगर के राम मंदिर में हर साल चैत्र नवरात्र की प्रथमा को हिंदू नव वर्ष शुभारंभ के मौके पर गुड़ी पड़वा का जोरदार आयोजन किया जाता था। इसमें समारोह पूर्वक धार्मिक जुलूस के साथ देवकीनंदन चौक पर सुबह गुड़ी चढ़ाई जाती थी और शाम को जुलूस के साथ उतारी जाती थी। इसी तरह चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से नवमी तक रोज वहां कीर्तन का आयोजन भी किया जाता था। इसी तरह चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन दोपहर को 12 बजे राम जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता था। आज तिलक नगर राम मंदिर में हुई श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे को देखते मुक्त सारे आयोजन बिना भीड़भाड़ के सादगी के साथ मनाया जाएंगे। उक्त आशय का निर्णय आज की बैठक में लिया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष केशव दिग्रस्कर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट समिति ने कोरोना के मद्देनजर रामनवमी के दौरान 9 दिनों तक वर्षों से होने वाले कीर्तन के आयोजन को इस साल नहीं करने का निर्णय लिया है। वही हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन गुड़ी पड़वा पर गुड़ी के साथ निकलने वाले भव्य जुलूस को भी इस साल नहीं निकालने का निर्णय लिया गया है। दरअसल भीड़भाड़ के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति ने इस साल राम जन्म महोत्सव और राम नवमी व गुड़ी पाड़वा के सभी आयोजन बिना किसी भीड़भाड़ और तड़क-भड़क के सादगी पूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
