जांच कार्य में उपस्थित होने शिकायत कर्ताओं को एक और मौका…
बिलासपुर, फरवरी, 15/2022
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुकम्पा नियुक्ति में लाखों रूपये की लेनदेन संबंधी चल रही जांच कार्य में उपस्थित होने के लिए शिकायत कर्ताओं को एक और मौका दिया गया है। शिकायत कर्ताओं को 22 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गवाहों एवं साक्ष्यों के साथ बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि मामले की जांच सहायक संचालक स्कूल शिक्षा डॉ. अजय कौशिक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय के खण्ड लिपिक विकास तिवारी के विरूद्ध लाखों रूपयों के लेनेदेन संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। कोटा विकासखण्ड के पड़ावपारा निवासी महेश कुमार शर्मा, नेहरू नगर परिजात कालोनी , वृजेन्द्र तिवारी एवं करगीरोड कोटा निवासी अनुभव दुबे ने शिकायत की है। शिकायतों की जांच के लिए तीनों को 28 जनवरी को पत्र जारी कर 4 फरवरी को बुलाया गया था। लेकिन एक भी शिकायत कर्ता उक्त तिथि को उपस्थित नहीं हुये। इसलिए उन्हें एक और मौका देते हुए 22 फरवरी को एक बार फिर से बयान के लिए बुलाया गया है। उनके उपस्थित नहीं होने पर शिकायत बेबुनियाद एवं तथ्यहीन मानते हुए नस्तीबद्ध किया जा सकेगा।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
