अरपा नदी में 12 माह रहेगा लबालब पानी
अरिहंत नदी से खूंटाघाट जोड़ने की परियोजना पर केंद्र सरकार की अनुमोदन के बाद शुरू होगा कार्य
बिलासपुर // आरपा नदी में संरक्षण संवर्धन और सौंदर्यीकरण की बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे की मांग पर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने दो बड़े बैराज निर्माण की विधानसभा में विधिवत घोषणा कर दी। विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किए जाने के बाद नगर विधायक शैलेश पांडेय इसकी मांग की थी। सदन में शैलेश पांडे की मांग पर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने अरपा नदी पर दो बड़े बैराज बनाए जाने की घोषणा कर दी है। जिससे कि बिलासपुर की आरपा नदी में 12 माह पानी रहेगा, और अरपा नदी के गिरते जल स्तर को रोका जा सकेगा। शैलेश पांडे के सदन में सवाल पर जल संसाधन मंत्री ने यह भी कहा कि अरिहर नदी से खुटाघाट को जोड़ने की परियोजना पर केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद कार्य शुरू किया जाएगा इसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं।
बिलासपुर शहर में बहने वाली अंत: सलिला अरपा नदी में 12 महीने शहर के लोगों को पानी मिल सकेगा। इसके लिए जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने गुरुवार को विधानसभा में विधिवत घोषणा कर दी है। नगर विधायक शैलेश पांडे की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस की घोषणा की मांग की थी। गुरुवार को विधानसभा में शैलेश पांडे की मांग पर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बिलासपुर शहर को बड़ी सौगात देते हुए अरपा नदी पर दो बड़े बैराज बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर विधायक शैलेश पांडेय ने बताया पिछले 15 सालों में शहर के लोगों को टेम्स और साबरमती की तरह बनाने का नदी का सपना दिखा कर ठगा गया है, और इन 15 सालों से बिलासपुर की जनता पानी के लिए तरस रही थी, अरपा नदी का जलस्तर तेजी से नीचे गिर गया है और इस अरपा नदी को संरक्षित संवर्धित और इसके सौंदर्यीकरण के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया गया था। बीते 15 सालों से भाजपा की सरकार ने बिलासपुर के लोगों को ठगा है , और अरपा लगातार सूखती जा रही थी, लेकिन कांग्रेस ने एनीकट और बैराज निर्माण को अपने घोषणा पत्र में प्राथमिकता से रखा था । सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने बिलासपुर आगमन पर इसकी घोषणा भी की थी । आज जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने विधानसभा में दो बड़े बैराज निर्माण की घोषणा कर दी है। जल्द ही चयनित स्थानों पर दो बड़े बैराज निर्माण किए जाएंगे जिससे अरपा के पानी को रोका जा सकेगा और आज की सूखी अरपा में अब 12 महीने पानी रहेगा जिससे बिलासपुर शहर के लोगों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी। इसी तरह अहिरन नदी को खुटाघाट से जोड़ने के लिए भी हमने मांग की थी जिस पर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि इस परियोजना में लगभग 7 हज़ार करोड़ रुपए की परियोजना तैयार की गई है। केंद्र शासन से अनुमोदन मिलने के बाद यह भी कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा। शैलेश पांडे ने बिलासपुर की जनता की ओर से सभी का आभार जताया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
