बिलासपुर 04 फरवरी // संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने आज संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण योजनाओं और कानूनी व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में आईजी पुलिस रतनलाल डांगी भी उपस्थित थे।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संभाग में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। व्ही.आई.पी. दौरे के समय, अतिक्रमण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था निरंतर बनी रहे। यातायात की समस्या को लेकर आम आदमी को होने वाली परेशानी को देखते हुए इस पर सर्वोच्च प्राथमिकता से व्यवस्था बनाएं। दुर्घटना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास हो। जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से संबंधित अत्याचार के प्रकरणों में क्षतिपूर्ति मुआवजा वितरण की समीक्षा करें, देखें की ऐसे प्रकरण लंबित न रहें। इसके लिए लोक अभियोजक अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी के साथ कलेक्टर और एसपी नियमित बैठक करें। विवचेना के दौरान जाति प्रमाण पत्र को लेकर भी समस्या आती है, इसका भी निराकरण होना चाहिए। राजनैतिक व्यक्तियों पर पुलिस में दर्ज मामलों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। संभाग के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
संभागायुक्त ने संभाग के सभी जिलों में शत्प्रतिशत गौठान निर्माण की समीक्षा की। जगह को लेकर आ रही समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। गौठानों में पैरा संग्रहण, गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी, गौठानों में स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियां, गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर बनाने के संबंध में निर्देश दिए गए। गोबर खरीदी का एक-एक हिसाब रखने और इसका आडिट भी कराने कहा। उन्होंने कि गोबर खरीदी की निगरानी के लिए गौठान समिति को जिम्मेदारी दी जाये। उन्होंने गौठानों में फलोद्यान विकसित करने, बकरी पालन और मुर्गी पालन जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता देने कहा।
बैठक में कलेक्टर बिलासपुर डाॅ. सारांश मित्तर, जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार, रायगढ़ कलेक्टर भीमसिंह, कोरबा कलेक्टर किरण कौशल, मुंगेली कलेक्टर पी.एस. एल्मा, गौरेला, पेण्ड्रा, मरवाही जिले की कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
