(सफलता की कहानी)…. राजीव गांधी किसान न्याय योजना…
सही समय में किश्त की राशि मिलने से खेती-बाड़ी में मिली मदद संतोष को…
अगस्त, 23 / 2021, बिलासपुर
ढनढन के किसान संतोष कौशिक को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् दूसरी किश्त की राशि 40 हजार रूपए प्राप्त हुई है। अभी खेती बाड़ी का सीजन है और सही समय में यह राशि मिलने से खेती और खाद के लिए मदद हो रही है। तीज त्यौहार का भी यह मौसम है, वे त्यौहार दुगनी खुशी से मनाएंगे।
जिले के तखतपुर विकासखण्ड के किसान संतोष कौशिक एवं उसकी पत्नी और बेटों के नाम पर लगभग 12 एकड़ खेत है। जिसमें वे दो फसल लेते है। खरीफ सीजन 2020-21 में संतोष ने करीब 500 बोरा धान समर्थन मूल्य में अपने गांव की सेवा सहकारी समिति में बेचा था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् उसे दो किश्त में लगभग 80 हजार रूपए कृषि आदान सहायता राशि प्राप्त हुई है। लगभग इतनी ही राशि उसे आगामी दो किश्तों में मिलेगी। संतोष ने बताया कि खरीफ सीजन 2019-20 में योजना के तहत् चार किश्तों में लगभग सवा लाख रूपए कृषि आदान सहायता राशि प्राप्त हुई थी। इस राशि से उसने गांव में ही खेत खरीदा था और अपने मकान की मरम्मत भी करवाई थी। संतोष के पास खुद का टैक्टर भी है, जो उसने बैंक से फायनेंस करवाया है और वे डेयरी व्यवसाय से भी जुड़े है। संतोष का कहना है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हरेक किसान को फायदा हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए ध्यान दे रही है।
उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् खरीफ सीजन 2020-21 के लिए जिले के 1 लाख 1 हजार 986 किसानों को कृषि आदान सहायता राशि की दूसरी किश्त 73 करोड़ 49 लाख से अधिक की राशि प्रदान की गई है। यह राशि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त 2021 को सभी किसानों के खाते में अंतरित की गई। पहली किश्त की इतनी ही राशि पूर्व में 21 मई को भुगतान किया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए यह योजना संचालित है। खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए जिले के किसानों को 270 करोड़ 68 लाख 54 हजार रूपए से अधिक राशि का भुगतान योजना के तहत् किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
