बिलासपुर 30 नवम्बर 2021
खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 अन्र्तगत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में व्यापक तैयारी की गई है।जिले मे 1 लाख 17 हजार 209 किसानों ने धान विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है। जिनके 1 लाख 30 हजार 498 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी की जायेगी । किसान पंजीयन एवं रकबे में गत वर्ष के मुकाबले 3.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिला खाद्य नियंत्रक बिलासपुर ने बताया कि जिले में 114 सेवा सहकारी समितियों के अन्र्तगत 125 उपार्जन केन्द्रो में धान की खरीदी की जायेगी। उपार्जन केन्द्र स्तर पर भौतिक व्यवस्था, बारदानो की व्यवस्था तथा संवेदनशील उपार्जन केन्द्रो में सहकारिता एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति और उपार्जन केन्द्र वार जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विभागो के अधिकारियों की ड्युटी लगाकर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। खरीदी के संबंध में किसी प्रकार के शिकायत के निवारण के लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ/नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिले में विपणन वर्ष 2021-2022 में 4 लाख 88 हजार 602 मेट्रिक टन धान उपार्जन का अनुमान है। जिसके अनुसार 24 हजार 430 गठान बारदाने की आवश्यकता को देखते हुए तैयारी की जा रही है। वर्तमान में 9 हजार 314 गठान बारदाना उपलब्ध है जिसे खरीदी केन्द्र में पहुंचा दिया गया है। जिला स्तर पर धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए 101 नोडल अधिकारियो की नियुक्ति की गई है साथ ही सभी उपार्जन केन्द्रो में निगरानी समिति गठित की गई है। अन्तर्राजीय धान के अवैध परिवहन पर निगरानी रखे जाने हेतु राजस्व, सहकारिता, खाद्य विभाग के कर्मचारियों का दल गठित किया गया है। इनके माध्यम से अवैध परिवहन, कोचियों, बिचैलियो पर नजर रखी जा रही है। जिले के 534 मण्डी अनुज्ञप्तिधारियों का सतत निरीक्षण कार्य जारी है।
पांच नये धान उपार्जन केन्द्र खोले गये…

इस वर्ष जिले में 5 नये धान उपार्जन केन्द्र खोले गये है। तखतपुर विकासखण्ड में दैजा, कोड़ापुरी और विंध्यांसर कोटा विकासखण्ड में अमाली और बिल्हा विकासखण्ड में अकलतरी में नया खरीदी केन्द्र बनाया गया है। जिससे किसानो को सुविधा होगी साथ ही 125 खरीदी केन्द्रांे में 552 चबुतरे बनाये गये है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
