बिलासपुर // शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई चोरियों के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपियों से चोरी की तीन वारदातों में पार किया गया सामान और नगदी भी बरामद कर ली गई है। इस बाबत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा एवं सीएसपी सिटी कोतवाली निमेष बरैया के निर्देश पर चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत सरकंडा पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी विक्रम उर्फ जोहर गंधर्व पर सरकंडा थाने में पूर्व से चोरी के आठ और मामले दर्ज है। आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त एक एक्टिवा गाड़ी 4 ग्राम सोने से बना मंगलसूत्र ,2700 रुपय नगद,चांदी के 4 सिक्के और पीतल व कांसे के कई बर्तन बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के साथ विक्रम पूर्वजों अंदर गंधर्व ने 10 जनवरी की रात को चिंगराजपारा में सुधा कश्यप के घर में धावा बोला और सोने का मंगलसूत्र पार कर दिया। वहीं 18 फरवरी को प्रेम नारायण देवांगन जोगी कतिया पारा में ही निवास करता है आरोपियों का शिकार बना। उसके घर में ताला तोड़कर आरोपी उसे और 2 जोड़ी चांदी की पायल चांदी के 4 सिक्के और 27 सौ रुपय नगद पार कर दिए।वही चिंगराजपारा निवासी मोती लाल यादव के घर पर भी ताला तोड़कर चोर घुसे और पीतल और कांसे के बर्तन चुरा कर फरार हुए। इन आरोपियों को चोरी के माल असबाब व नगदी सहित गिरफ्तार करने में सरकंडा टीआई शनिप कुमार रात्रे ,प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह तथा बलबीर सिंह प्रमोद लगन खांडेकर ,आशीष राठौर ,राकेश यादव और सोनू पाल(सभी आरक्षक ) ने विशेष प्रयास किए।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
राजनीति13/10/2026बिलासपुर में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के आरोप पर BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, कांग्रेस ने बताया निंदनीय FIR की मांग महिला मोर्चा ने निष्पक्ष जांच तो कांग्रेस ने कार्यालय में अनधिकृत प्रवेश पर कार्रवाई की उठाई मांग
बिलासपुर12/10/2026बिलासपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक सजेगा दुर्गा पूजा का भव्य दरबार, ‘शारदीय 2026’ में दिखेगी बंगाली संस्कृति की झलक द आनंदा इंपीरियल में मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों का होगा संगम
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
