बिलासपुर // राजस्व विभाग के अधिकारी मदमस्त नजर आ रहे है । आंखों के सामने जमीनों की बटरबाँट होते देखने के बाद भी आंखों में पट्टी बांधे बैठे हुए है । शहरी और ग्रामीण इलाकों में बेख़ौफ़ अवैध प्लाटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है उसके बाद भी भूमाफ़ियाओ के खिलाफ कोई कार्यवाही नही होने से अब पटवारी कार्यालय के सामने ही राजस्व विभाग को खुलेआम चुनौती दे रहे है । चंद पैसो के कारण भूमाफियाओं की जेब मे रहने वाला राजस्व विभाग के अधिकारी भी अब लाचार नजर आ रहे है ।

पटवारी प्रतिवेदन…
सूत्र बताते है कि सब कुछ अधिकारियों के शह पर खेल खेला जा रहा है । ताजा मामला ग्राम बिजौर का है जहाँ शासकीय स्कूल की जमीन में से ही रास्ता काटकर अवैध प्लॉटिंग का खेल शुरू कर दिया है । पटवारी के आंखों के सामने सब कुछ होने के बाद भी पटवारी अशोक जयसवाल मजबूर नजर आ रहे थे । आरोपो और मीडिया की दखलदांजी के बाद आखिरकर पटवारी साहब ने अपने बड़े अधिकारियों को प्रतिवेदन बनकार उक्त खसरे की जमीन जो कि अशोक सोनी के नाम पर दर्ज है औपचारिकता निभा कर अपनी कलम को ठीक कर लिया है । खुलेआम जिस तरह न्यायधानी बिलासपुर में भूमाफ़ियाओ के आगे राजस्व विभाग नतमस्तक दिख रहा है उसके चलते पूरा महकमा बदनाम हो रहा है, पटवारी प्रतिवेदन के बाद भी किसी भूमाफिया के खिलाफ किसी प्रकार की अब तक कोई कार्यवाही राजस्व विभाग ने नही की है। जो कि भूमाफिया और राजस्व विभाग की मिलीभगत को साफ साफ इंगित कर रहा है । शिकायतो के बाद भी एक दूसरे के क्षेत्र का मामला बतकार अधिकारी कर्मचारी बचते नजर आ रहे है जबकि जरूरत है कि अवैध प्लाटिंग के कारोबार पर लगाम कसने और रोकने की। भूमाफियाओं ने शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिजौर मतलब सरकारी स्कूल के अंदर रातो रात अवैध रूप से सड़क बना दिया। पटवारी ने इसका प्रतिवेदन बना कर राजस्व अधिकारियों को सौप दिया है। परंतु आज दिनांक तक भूमाफियांओ के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है। चारागाह, छोटे झाड़, जंगल और तालाब की जमीन को बेचने के बाद अब सरकारी स्कूलों पर भी भूमाफ़ियाओ की पैनी नजर टिक चुकी है और बिना किसी भय के भूमाफिया इनमे रास्ता बनाकर अवैध कारोबार कर रहे है। अब देखना होगा कि सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा कर रोड बनाने वाले बिल्डर पर कौन सा विभाग कब कार्यवाही करता है ? या हर बार की तरह सिर्फ नोटिस नोटिस का खेल यू ही चलता रहेगा और भूमाफिया मालामाल होते रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
