सरपंच की कार्यप्रणाली से परेशान होकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट.. ज्ञापन सौंपकर की ग्राम सभा आयोजित करने की मांग.. सरपंच पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप…
सितंबर, 13 / 2021, बिलासपुर
कोटा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मोहदा नवागांव के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सरपंच द्वारा ग्राम के कार्यों में भारी अनियमितता बरती जा रही है। ग्राम पंचायत वासियों के बार बार निवेदन करने के बावजूद भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं गरीब ग्रामीणों के लिए मकान बनाने की योजना के नाम पर सरपंच द्वारा ग्रामीणों से पैसे वसूलने का काम भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत विकास कार्यों के लिए आने वाले पैसे का बंदरबांट करने का काम सरपंच द्वारा किया जा रहा है। तानाशाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर से मांग की कि, जल्द से जल्द ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया जाए ताकि विकास कार्यों में बढ़ती जा रही अनियमितता को सबके सामने लाया जा सके।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
