अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त की गई वन विभाग द्वारा…
बिलासपुर // वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर के मार्गदर्शन में बीती रात बेलगहना परिक्षेत्र के करहीकछार के पास घेराबंदी कर एक कार में सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जप्त लकड़ी की कीमत करीब एक लाख रूपये आंकी गई है। घेराबंदी के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर भाग रहे थे उसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया परंतु उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। आज के इस कार्यवाही में परमेश्वर पटेल पिता स्व. अमरनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन करहीकछार थाना कोटा को सागौन चिराग 27 नग के साथ पकड़ा गया। उनके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 छ.ग. काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 एवं छ.ग. वनोपज अधिनियम 1969 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्यवाही में विजय कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना मो. शमीम, परिक्षेत्र सहायक बेलगहना पंकज साहू, परिसर रक्षक बेलगहना मूलेश जोशी, वनरक्षक अजय श्रीवास, शक्ति यादव एवं अन्य स्टाॅफ शामिल थे।
डीएफओ बिलासपुर वनमण्डल कुमार निशांत ने बताया कि राज्य के वनमंत्री द्वारा वनों की सुरक्षा के संबंध में कड़े निर्देश दिये गए हैं। इसके मद्देनजर वनों की सुरक्षा के लिए सतत् कारगर उपाय एवं रात्रि गश्त किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
