बिलासपुर // कोरोना महामारी के दुष्परिणाम से सिम्स का ब्लड बैंक भी अछूता नहीं रहा है। ब्लड बैंक में रक्त अल्पता की पूर्ति के लिये ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुपर्णा गांगुली ने विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से रक्तदान की अपील की। इसके चलते स्वामी विवेकानन्द युवा महामंडल तथा स्मृति स्पोटर्स वॉलीवाल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर रविवार को सुबह 9 से 1 बजे तक रखा गया था।
शिविर प्रारंभ होने से पूर्व वर्धान सैनेटाइजर एजेंसी द्वारा शिविर स्थल को सैनेटाइज किया गया तथा ब्लडबैंक के स्टाफ ने सावधानी रखते हुए पीपीई किट का प्रयोग किया। कार्यक्रम में समाज सेवी हनी वर्मा ने फल वितरण किया ।
रक्तदान के लिये आये 30 में से 22 रक्तदाता उपयुक्त पाए गए जिनका रक्त ब्लड बैंक में संग्रहित किया गया। इनमें राजेश सिंह राठौर, राजा साहू, देवाशीष, रमेश ओगरे, जय किशन यादव, तनवीर सिंह छाबड़ा, योगेश मोर्य, अजय दास, दिनेश गुप्ता, डी. राजा राव, राकेश सिंह राठौर, श्रीमती भगवती देवी राठौर, भूपेन्द्र गौतम, योगेन्द्र कांत राठौर, लच्छन भारद्वाज, अजय मनहर, विशाल रजक, दीनानाथ पटेल, विनोद लोनिया आदि शामिल हैं।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
