• Sat. Jun 27th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सीवरेज के दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन मंत्री ,, विधानसभा में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और सत्यनारायण शर्मा के द्वारा मुद्दा उठाने पर शिव डहरिया ने सदन में कहा ,, शैलेश पांडे ने सदन में कहा…. 6 बार हुई वृद्धि से 423 करोड रुपए पहुंची लागत…फिर भी नहीं हुई टेस्टिंग…

सीवरेज के दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन मंत्री

विधानसभा में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और सत्यनारायण शर्मा के द्वारा मुद्दा उठाने पर शिव डहरिया ने सदन में कहा …

शैलेश पांडे ने सदन में कहा…. 6 बार हुई वृद्धि से 423 करोड रुपए पहुंची लागत…फिर भी नहीं हुई टेस्टिंग…

बिलासपुर (शशि कोन्हेर)// विधानसभा सत्र में बिलासपुर की सीवरेज परियोजना को लेकर जमकर में जमकर हंगामा हुआ। विधायक सत्यनारायण शर्मा और शैलेश पांडे ने सीवरेज में भ्रष्टाचार और बिना टेस्टिंग के करोड़ों रुपए खर्च किए जाने को लेकर सवाल उठाया। साथ ही उन्होंने दोषी अधिकारियों, ठेकेदार और कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की।
इस पर मंत्री शिव डहरिया ने ठेकेदार और अधिकारियों कार्रवाई करने की बात विधानसभा में कही है ।

विधानसभा में सत्यनारायण शर्मा और शैलेश पांडे ने सवाल उठाया कि बिलासपुर शहर में सीवरेज परियोजना कब सफलतापूर्वक पूरी की जाएगी..? उन्होंने यह भी कहा कि 295 करोड रुपए की लागत में छह बार वृद्धि की गई है जिससे अब उसकी लागत बढ़कर 423 करोड रुपए हो गई है । उन्होंने कहा कि अधिकारियों और ठेकेदारों ने निर्माण कार्य के दौरान नियमानुसार टेस्टिंग भी नहीं की है। भाजपा सरकार ने बिलासपुर शहर के लोगों को ठगने और भ्रष्टाचार से पैसा कमाने के लिए यह योजना लाई थी। इसी का परिणाम है कि आज तक योजना पूरी नहीं हो पाई है। और बिलासपुर शहर के लोग परेशान हैं । भारत में बिलासपुर शहर को अब खोदापुर के नाम से जाना जाने लगा है।

दोनों विधायकों ने दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर जवाब देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने बताया कि बिलासपुर सीवरेज में सीवर पाइप लाइन और सीवरेज पंपिंग स्टेशन निर्माण कार्य दिनांक 17 नवंबर 2008 को किया गया था। इसके अलावा सीवरेज ट्रीटमेंट निर्माण कार्य 19 जून 2009 को शुरू किया गया था। सीवरेज परियोजना की लागत राशि 295 करोड रुपए थी, परियोजना की टेस्टिंग 28 फरवरी 2019 से 20 अप्रैल 2019 तक 1. 111 किलोमीटर की हाइड्रो टेस्टिंग की गई है। जिसमें कि 0 . 884 किलोमीटर सफल है। 0. 227 किलोमीटर असफल है । इस प्रकार किए गए हाइड्रो टेस्ट में 80% सफल है। टेस्टिंग का शेष कार्य किया जाना है , इस परियोजना कार्य हेतु समय वृद्धि दी गयी है , सीवरेज परियोजना की लागत आब 423 करोड रुपए हो गई है। परियोजना की पूरे होने की तिथि 31 दिसम्बर 2021 है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
99 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed