सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कलेक्ट्रेट पहुंचे 300 कर्मचारी.. वेतन ना मिलने की मांग को लेकर किया जमकर हंगामा.. कहा- यूनिवर्सिटी प्रबंधन बात करने को नहीं है तैयार भूखे मरने की आ गई है नौबत..
बिलासपुर // जिले में स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 300 कर्मचारीयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। पिछले 3 महीनों से वेतन ना मिलने की वजह से परेशान कर्मचारियों ने जमकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ जमनकर नारे बाजी की कार्यवाही ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय मैं चौकीदार माली और सफाई कर्मचारी मिलाकर 300 से अधिक कर्मचारी कार्य रहता और यह सभी ठेका के अंतर्गत कार्यरत है कोरोना काल के दौरान पिछले 3 महीने से पेमेंट ना मिलने की वजह से सभी कर्मचारी परेशान है और पिछले 18 जून से लेकर धरने पर बैठे हैं विश्वविद्यालय में धरने से लेकर कलेक्ट्रेट तक में ज्ञापन सौंपने के बावजूद भी उनके मामले में किसी प्रकार का निराकरण नहीं होने की वजह से कर्मचारियों में जमकर गुस्सा है और इसे लेकर सभी कर्मचारी शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय में कमी कर उन्हें पैसे की कटौती कर ठेकेदार द्वारा पैसा दिया जाता रहा है बावजूद इसके पिछले 3 महीने से उन्हें सैलरी देने से ठेकेदार ने इंकार कर दिया जब उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात की तो विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी उनकी परेशानी का कोई निराकरण नहीं किया.. अब इन 300 कर्मचारी और उनके परिवार तो पैसे ना मिलने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं कर्मचारियों के सामने अब भूखे मरने तक की नौबत आ गई है अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का निवारण नहीं किया जाएगा तो इनके द्वारा बड़े आंदोलन की भी बात कही गई।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
