बिलासपुर 15 अक्टूबर 2019। नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से स्लम एरिया में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए एवं स्वास्थ्य परीक्षण कर प्रभावितों का उचित इलाज करें ।कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने मंगलवार को हुई टीएल की बैठक में संबंधित अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए है ।
उन्होंने जिले के सभी शासकीय हॉस्टलों की साफ-सफाई, रंगरोगन, किताबें, टेबल-कुर्सी, टेलीविजन, सेनेटरी नेपकिन, गुणवत्ता युक्त भोजन सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के उचित रख-रखाव हेतु सभी बीईओ को निर्देश दिये हैं। जिले के सभी एसडीएम को एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत हॉस्टलों का निरीक्षण करने के लिये कहा गया है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत करने के सुझाव दिये। जिससे कि बच्चे अपनी समस्या निःसंकोच बता सकें।

कलेक्टर डॉ. अलंग ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान का सतत् निरीक्षण कर सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। ताकि जरूरतमंद बच्चों का इसका लाभ मिले।
जिले के विभिन्न विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों में जहां गौठान निर्माण हुआ है वहां गौठान समिति का गठन करने का भी निर्देश दिये गये हैं। साथ ही गौठानों में बने वर्मी टांकों का परीक्षण उपरांत तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए है । संबंधित विभाग के अधिकारी इसका समय-समय पर निरीक्षण भी करें। जहां टैंक नहीं बना है, वहां के गोबर से दिया, धूपबत्ती आदि का निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने लाखासार की तरह अन्य जगहों पर भी विशेष अभियान चलाकर गोबर से दिया बनाने के लिये समूह के महिलाओं एवं लोगों को प्रोत्साहित करें।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तोरवा में स्टापडेम निर्माण के लिये सुनिश्चित किया गया है। इसके लिये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
