स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण…
पुलिस ग्राउंड में गरिमामय समारोह का आयोजन, कोरोना वारियर्स स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के परिजन सम्मानित…
अगस्त, 15 / 2021, बिलासपुर
आजादी का 75वां पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। पुलिस एवं नगर सेना द्वारा सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये।

जय सिंह अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदू राम भांगे को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। साथ ही नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के 21 जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जय सिंह अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

कार्यक्रम में विधायक शैलेश पांडे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरिश एस. सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
