बिलासपुर, दिसंबर, 08/2021
मंगलवार की देर रात उसलापुर ब्रिज पर मोटरसाइकिल सवार को कार ने अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी 2 महिलाएं उछलकर कर पुल से नीचे गिर गयी जिसमे एक कि मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी महिला को अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते मे ही दम तोड़ दी युवक की टक्कर के बाद पुल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने कार चला रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बशीर खान कैटरिंग का काम करते है, मंगलावार की रात उसलापुर स्थित के शादी भवन में शादी के कार्यक्रम में कार्य कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद वे अपने साथ तालापारा की दो महिलाएं जो उनके साथ कैटरिंग का काम करती है उनको घर छोड़ने जा रहे थे। उसलापुर ब्रिज के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने उनको अपनी चपेट में ले लिया कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि बाइक को टक्कर मारते ही बाइक सवार महिलाएं ब्रिज के नीचे गिर गयी और कार का भी एक पहिया निकल गया इस हादसे में कार चालक को भी चोंटे आयी है इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
