
बिलासपुर // हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पीडी साय का जगदलपुर से सड़क विकास निगम में महाप्रबंधक के पद पर तबादला किए जाने के आदेश पर रोक लगाई है। कोर्ट ने सचिव लोक निर्माण विभाग सहित अन्य को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया है । उच्च अधिकारियों के आदेश पर मुख्य अभियंता का विधि विरुद्ध तबादला किया गया था ।
याचिकाकर्ता पीडी साय लोक निर्माण विभाग जगदलपुर में मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ है। 15 सितंबर को उनका उनका जगदलपुर से महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ सड़क निगम रायपुर के पद में तबादला आदेश जारी किया गया। इस अवैध तबादला आदेश के खिलाफ उन्होंने अधिवक्ता संदीप दुबे एवं शांतम अवस्थी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की । याचिका में कहा गया उनका स्थानांतरण आदेश विधि विरुद्ध है उनसे स्थानांतरण से पहले सहमति नहीं ली गई। क्योंकि सड़क विकास निगम उनके कैडर का विभाग नहीं है । सड़क निगम के सेटअप में भी लिखा है की प्रतिनियुक्ति से पद भरे जाएंगे। उनके स्थान पर जिनका तबादला हुआ है वह उस पद के योग्य नहीं है। राज्य के परिपत्र के अनुसार भी जब तक वरिष्ठ अधिकारी पदस्थ है, वहाँ किसी कनिष्ठ को पदस्थ नहीं किया जा सकता। जस्टिस गौतम भादुड़ी ने सुनवाई उपरांत तबादला आदेश पर रोक लगाते हुए सचिव लोक निर्माण विभाग सहित अन्य को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया है ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
