फ़ूड प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी व एजेंसी दिलाने के नाम से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पकड़ाया… न्यू स्टार एग्रो फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित 2 गिरफ्तार…
सितम्बर, 27 / 2021, बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस के ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत सायबर फ्रॉड करने वालो पर कार्यवाही कर उन्हें पकड़ने में लगी पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। शहर के एक व्यापारी से फ़ूड प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी एवम एजेंसी दिलाने के नाम से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 सदस्यों सहित न्यू स्टार एग्रो फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि आरोपी अनुज अग्रवाल द्वारा व्यापारियों को झांसे में लेकर ठगी करने न्यु स्टार एग्रो फुड प्रा.लि. कम्पनी के माध्यम से फ़ूड प्रोडक्ट की सप्लाई व एजेंसी दिलाने ऑनलाइन वेबसाइट में लगातार विज्ञापन प्रकाशित एवम प्रसारित किया जा रहा था वेबसाइट में दिए मोबाइल नम्बर पर स्थानीय व्यापारी द्वारा संपर्क साधने पर न्यू स्टार एग्रो के छग प्रभारी लक्ष्य श्रीवास्तव के द्वारा बिलासपुर पहुँच कर प्रार्थी संजय चोपड़ा को फूड प्रोडक्ट की सप्लाई दिलाने के नाम पर एग्रीमेंट कराया गया, 27 जनवरी 2020 को प्रार्थी संजय चोपड़ा पिता हरीचंद चोपड़ा के द्वारा 5 लाख का भुगतान अनुज अग्रवाल को लक्ष्य श्रीवास्तव के कहने पर किया गया।
एग्रीमेंट में सामान भेजने का अनुबंध हुआ और सामान न्यु स्टार एग्रो फुड प्रोसेसिंग कर मालिक के द्वारा भेजा गया जो सामान डेमेज था तब प्रार्थी के द्वारा बताया गया कि माल डेमेज है कि आप इस माल को वापस ले लो तब अनुज अग्रवाल सामान को वापस मंगाकर दुसरे संस्थान में भेजकर उसका पैसा अपने खाते में डलवा लिया और 05 लाख की धोखाधड़ी किया, इसी तरह एक अन्य व्यापारी से भी ऑनलाइन 2 लाख ट्रांसफर कराकर उसे न कोई फ़ूड प्रोडक्ट दिया न ही कोई कमीशन प्रदाय किया।
बहरहाल ठगे गए व्यापारी ने पुलिस की शरण ली तत्पश्चात प्रकरण में प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध किया गया घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया है एवं प्रार्थी के पेश करने पर 07 लाख के चेक जो आरोपी अनुज अग्रवाल के द्वारा दिया गया था जो बैंक से बाउंस हो गया है, जिसे बमुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण सदर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध पाये जाने पर प्रकरण पंजीबद्घ किया गया।
इन मामलों में टीआई कलीम खान के नेतृत्व में साइबर सेल की एक विशेष टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना की गई संयुक्त टीम के द्वारा लगातार अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई अंततः लगातार रैकी कर रही पुलिस टीम व्यापारी बनकर आरोपियों को दबोचने में सफल रही । मामले में आरोपी अनुज अग्रवाल पिता स्व. रविंद्र अग्रवाल उम्र 43 वर्ष सा. भगवतपुरा थाना भरमपुरी जिला मेरठ उ.प्र. हाल.मु. सफेदा रोड मुबारिकपुर खतोली थाना खतोली जिला मुजफ्फरनगर उ.प्र. व लक्ष्य श्रीवास्तव पिता अरविंद श्रीवास्तव उम्र 27 वर्ष सा. आनंदनगर 179/ए कुवे वालर लाईन भोड़ापुर गवालियर थाना सिटी कोतवाली जिला ग्वालियर म.प्र. पुलिस के हत्थे चढ़े है ।
प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान, उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरी सागर पाठक, सउनि शिव चंद्रा, अवधेश सिंह आर. दीपक उपाध्याय, आर मुकेश वर्मा, आर. नवीन एक्का, आर. धमेंद्र साहू की विशेष भूमिका रही ।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
