बिलासपुर, अक्टूबर, 27/2025
खनिजों का अवैध खनन व परिवहन करते 08 वाहन जब्त
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला द्वारा सिरगिट्टी,सरवानी, काठा कोनी, कपसिया कला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ पिरय्या क्षेत्र से 01 ट्रेक्टर ट्राली,01 हाइवा व 01 जे सी बी मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर थाना सिरगिट्टी व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।कपसिया कला क्षेत्र से 04 ट्रैक्टर ट्राली व 01 जे सी बी मुरुम का अवैध खनन व परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर थाना कोटा की अभिरक्षा मे रखा गया है। इस प्रकार कुल 08 वाहनों को अवैध खनन व परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत बरामद किया गया है। खनिजों के अवैध खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा निगरानी और लगातार कार्रवाई जारी है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
बिलासपुर02/02/2026बजट 2026 पर सियासी संग्राम : कांग्रेस बोली ‘नौकरीपेशा से अन्याय’, भाजपा का दावा ‘विकसित भारत की मजबूत नींव…
